IQNA

कुरान क्या है? / 9

कुरान, बेहतरीन सच्ची कहानियां सुनाने वाला

14:49 - June 26, 2023
समाचार आईडी: 3479353
तेहरान (इक़ना) कुरान मजीद ने सूरह यूसुफ को सबसे अच्छी कहानी के कहा है, और इस कहानी की हिदायत वाली खासियतों पर ध्यान देने से हमें कुरान की बेहतर समझ प्राप्त होती है।

तेहरान (इक़ना) कुरान मजीद ने सूरह यूसुफ को सबसे अच्छी कहानी के कहा है, और इस कहानी की हिदायत वाली खासियतों पर ध्यान देने से हमें कुरान की बेहतर समझ प्राप्त होती है। सूरह यूसुफ की आयत 3 में, अल्लाह ने पैगंबर यूसुफ की कहानी को बेहतरीन कहानी कहा है: نحَنُ نَقُصُّ عَلَيْكَ أَحْسَنَ الْقَصَصِ بِمَا أَوْحَيْنَا إِلَيْكَ هَاذَا الْقُرْءَانَ وَ إِن كُنتَ مِن قَبْلِهِ لَمِنَ الْغَافِلِين; हम आपको इस क़ुरआन के माध्यम से सबसे अच्छी कहानी सुनाते हैं, जो हमने आपकी ओर नाज़िल की है, और आप इससे पहले निश्चित रूप से ग़ाफिलों में से एक थे" (यूसुफ: 3)। इनसान की तर्बियत में कहानियों का बहुत बड़ा योगदान है। कहानियाँ कभी-कभी इतिहास पर आधारित होती हैं। इतिहास कौमों का आईना है, और हम अपने पहले वालों के इतिहास से जितना वाकिफ हैं, उतना ही ऐसा लगता है कि हम उन लोगों के साथ लंबे समय तक जीवित रहे हैं। हज़रत अली अलैहिस्सलाम, नहज अल-बलाघा अपने पत्र 31 में अपने बेटे इमाम हसन अलैहिस्सलाम, को संबोधित करते हुए कहते है: "मेरे बेटे! मैंने पिछ्लों के इतिहास में इतना गोर किया है और मैं उनके बारे में इतना जानता हूं कि ऐसा लगता है जैसे मैं उनके साथ रहा हूं और उन के बराबर जिया हूं। क़ुरान को या विशेष रूप से हज़रत यूसुफ़ की दास्तान को बेहतरीन कहानी कहा जाना एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात है। कहानी की विशेषताएँ ही उसे अन्य कहानियों से बेहतर बनाती हैं। मिसाल के लिए: 1. कहानीकार (और उसके लेखक) को इस तरह से मोतबर और विश्वसनीय होना चाहिए कि वह सुनने वालों पर बहुत अच्छा जज़्बाती और तर्बीयती असर डाल सके और कहानी के रूप में अपने अर्थ को इतनी स्पष्ट और रवां रूप से शामिल कर सके कि कोई भी इसका ग़लत मतलब न निकाल सके: इस संबंध में यह आयत कहती है कि इन कहानियों का ब्यान करने वाला खुद अल्लाह है। अल्लाह से बढ़कर कौन है? “نحَنُ نَقُصُّ; हम (अल्लाह) कहानी सुनाते हैं।" (यूसुफ:3) 2. वह कहानी फायदेमंन है जो लोगों को ग़फ़लत की नींद से जगाने के काम आए: आज के दौर में या पिछली सदियों में कई कहानियां बनी और सुनाई गई हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि इनमें से कितनी प्रतिशत कहानियां लोगों पर असरदार होती हैं? क्या आप सभी कहानियों के बारे में ऐसा दावा कर सकते हैं? लेकिन जब हम कुरान को देखते हैं, जिसमें बेहतरीन कहानियाँ हैं, तो हमें चेतावनियाँ, क़यामत के दिन और हिसाब की याद, स्वर्ग की ख़बरें, नरक की पीड़ा का डर आदि मुद्दे सामने आते हैं। कही गई इन सभी बातों का नतीजा इन्सान की ग़फ़लत की नींद से जागना है 3. सबसे अच्छी कहानियाँ लोगों को सोचने पर मजबूर करती हैं, न कि यह कि लोग जज़्बात के एक पल के बाद आगे बढ़ जाए। कुरान में कई स्थानों पर, अल्लाह इन्सान को सोचने के लिए दावत करता है: فَاقْصُصِ الْقَصَصَ لَعَلَّهُمْ يَتَفَكَّرُونَ तो कहानी सुनाओ [उन्हें], शायद वे गौ़र करें" (आराफ: 176)।

captcha